फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pravasi bharatiya sammelan will organised in varanasi

प्रवासी भारतीय सम्मेलनः 140 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा ‘मिनी बनारस’

Tue, 22 May 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 May 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Pravasi bharatiya sammelan will organised in varanasi
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम के द्वारा गोद लिए गए आदर्श गांव डोमरी का अगले वर्ष 21 से 23 जनवरी तक प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन


यहां गंगा किनारे करीब 140 हेक्टेयर जमीन पर प्रवासी भारतीयों के लिए ‘मिनी बनारस’ बसाया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों पर सोमवार को विदेश मंत्रालय के सचिव डीएन मौली की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक हुई।
विज्ञापन


प्रवासियों और अतिथियों के ठहरने और सम्मेलन के आयोजन से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोजन का बजट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय दिवस पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सात हजार लोग शामिल होंगे। आवासीय व्यवस्था गंगा पार डोमरी और कार्यक्रम डीरेका में कराने पर मंथन हुआ।

बताया गया कि आवासीय स्थल के लिए मौके पर 40 एकड़ प्राइवेट भूमि मौजूद है। यदि कछुआ सैंक्चुअरी की 98 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध हो जाए तो 140 हेक्टेयर में सभी व्यवस्थाएं आसानी से यहां पूरी कर ली जाएंगी।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आने की उम्मीद

Pravasi bharatiya sammelan will organised in varanasi
नरेंद्र मोदी
इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कछुआ सैंक्चुअरी की जमीन उपयोग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कछुआ सैंक्चुअरी की भूमि के उपयोग के लिए वन मंत्रालय से अनापत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।

विदेश मंत्रालय के सचिव ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की उम्मीद है।

बैठक में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव डी महापात्रा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पर्यटन विभाग के सचिव अखंड प्रताप सिंह, सूचना निदेशक डॉ. उज्ज्वल कुमार, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed