{"_id":"5a6c5f384f1c1bd34b8b525d","slug":"prakash-javadekar-do-worship-at-kashi-vishwnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- देश की तरक्की के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- देश की तरक्की के लिए की प्रार्थना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 27 Jan 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने शनिवार दोपहर को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बाबा के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन किया।
आचार्य श्रीकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजन-अर्चन कराया। लगभग 25 मिनट तक पूजन करने के बाद वो बाहर निकले। इसके मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काशी जब भी आता हूं तब बाबा दर्शन करना नहीं भूलता।
देश की तरक्की, सुख-शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है। जब पत्रकारों ने बीएचयू में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद खाली चल रहे कुलपति के पद पर नियुक्ति के प्रश्न पूछा तो वह चुप्पी साध गये।
विज्ञापन
वही साथ चल रहे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे ने अगले महीने पेश होने वाले बजट के सवाल पर कहा कि इस बार का बजट युवाओं, व्यापारियों व किसानों के हित में होगा। प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।