फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prakash javadekar do worship at kashi vishwnath temple

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- देश की तरक्की के लिए की प्रार्थना

Sat, 27 Jan 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 27 Jan 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Prakash javadekar do worship at kashi vishwnath temple
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने शनिवार दोपहर को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बाबा के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन किया।
विज्ञापन


आचार्य श्रीकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजन-अर्चन कराया। लगभग 25 मिनट तक पूजन करने के बाद वो बाहर निकले। इसके मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काशी जब भी आता हूं तब बाबा दर्शन करना नहीं भूलता।
विज्ञापन


देश की तरक्की, सुख-शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है। जब पत्रकारों ने बीएचयू में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद खाली चल रहे कुलपति के पद पर नियुक्ति के प्रश्न पूछा तो वह चुप्पी साध गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही साथ चल रहे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे ने अगले महीने पेश होने वाले बजट के सवाल पर कहा कि इस बार का बजट युवाओं, व्यापारियों व किसानों के हित में होगा। प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed