फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power supply cut in extra sensative red zone at kashi vishnath temple

योगी राज में भी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में सवा घंटा अंधेरा,जनरेटर में तेल नहीं,इनवर्टर फेल

Tue, 16 May 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 May 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
power supply cut in extra sensative red zone at kashi vishnath temple
गोदौलिया के पास ट्रांसफार्मर में ट्रिपिंग से गुल रही बिजली - फोटो : demo
अति संवेदनशील श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का रेड जोन सोमवार शाम सात बजे गोदौलिया के पास लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के ट्रिप करने के कारण सवा घंटे अंधेरे में रहा। इसे दुरुस्त कर लाइन चालू करने में बिजली विभाग को सवा घंटे लग गए।
विज्ञापन


सवा आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान मंदिर की लाइन तो चालू रही लेकिन सुरक्षाकर्मियों की लाइन इसलिए नहीं चालू हो पाई क्योंकि जनरेटर में तेल खत्म हो गया था। सवा घंटे में सुरक्षा में लगे अधिकारी तेल का प्रबंध भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन


जिस समय ट्रांसफार्मर ने ट्रिप किया, मंदिर में सप्तर्षि आरती की तैयारी चल रही थी। बिजली गुल होने से मंदिर को छोड़कर रेड जोन का इलाका अंधेरे में डूब गया। सुरक्षाकर्मी अंधेरे में ड्यूटी दे रहे थे, जबकि श्रद्धालुओं की भीड़ भी लग गई। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते तरह-तरह की आशंकाएं गहरा गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सुरक्षाकर्मी दौड़कर जनरेटर स्टार्ट करने गए। जनरेटर नहीं चला, क्योंकि उसमें तेल ही नहीं था। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। वहां से तेल आता और जनरेटर स्टार्ट होता, तब तक बिजली चालू हो गई।  

एसपी सुरक्षा शशिकांत तिवारी ने बताया कि आजकल विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में अधिक कटौती हो रही है। मंगला आरती के बाद बिजली कट गई थी। इनवर्टर से काम चलाया जा रहा है। जनरेटर में तेल नहीं होने से इनवर्टर बैठ गया।


वहीं अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी ने बताया कि गोदौलिया के पास ट्रांसफार्मर में खराबी आने से सात बजे बत्ती गुल हुई जिसे सवा आठ बजे तक सामान्य कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed