{"_id":"676a68f4c2c408489107df15","slug":"power-substation-will-be-built-at-another-place-in-bharat-mata-mandir-premises-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भारत माता मंदिर परिसर में दूसरी जगह बनेगा बिजली उपकेंद्र, छह महीने में होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भारत माता मंदिर परिसर में दूसरी जगह बनेगा बिजली उपकेंद्र, छह महीने में होगा तैयार
Tue, 24 Dec 2024 01:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:25 PM IST
सार
भारत माता मंदिर परिसर में परिसर में ही दूसरी जगह बिजली उपकेंद्र बनेगा। पहले से तय जगह को लेकर विरोध के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
electricity
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोपवे संचालन के लिए भारत माता मंदिर परिसर में बिजली उपकेंद्र बनाने का रास्ता साफ हो गया है। परिसर में पहले से तय जगह पर विरोध के बाद अब इसी कैंपस में दूसरी जगह पर उपकेंद्र बनाया जा रहा है। सोमवार से इसका काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
उपकेंद्र करीब छह महीने में तैयार हो जाएगा। भारत माता मंदिर परिसर में 33/11केवी का नया उपकेंद्र बनाया जाना है। यहां 5-5 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जाएंगे। इसी उपकेंद्र से सभी रोपवे स्टेशन को बिजली आपूर्ति दी जाएगी। नवंबर में इसका काम भी शुरू हुआ, लेकिन छात्रों ने इस पर विरोध जताया था।
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता संदीप कुमार बंसल ने बताया कि रोपवे संचालन के लिए बिजली उपकेंद्र को भारत माता मंदिर परिसर में ही पहले से तय जगह के अलावा दूसरी जगह पर बनाने का फैसला हुआ है। काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बाधक बन रहे गोदौलिया चौराहे पर तीन ट्रांसफॉर्मर हटाए जाएंगे
रोपवे के निर्माण कार्य में बाधक बन रहे गोदौलिया चौराहे पर लगे तीन ट्रांसफॉर्मर हटाए जाएंगे। इसमें बिजली उपकेंद्र के गेट के सामने सड़क पर लगे दो ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट कर दूध मंडी के बगल में खाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा गोदौलिया चौराहे पर भी एक ट्रांसफॉर्मर निर्माण कार्य वाली जगह के दायरे में आ रहा है। उसको भी हटाकर दूसरी जगह लगाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता प्रथम प्रमोद गोगानिया ने बताया कि ट्रांसफार्मरों को हटाकर शिफ्ट करने की दिशा में कार्रवाई चल रही है।
