फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   post office

धोखाधड़ी के आरोप में तीन डाक सहायक निलंबित

Thu, 29 Aug 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
post office
वाराणसी। डाक विभाग में खाताधारकों के खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने के मामले में पोस्ट मास्टर जनरल के निर्देश पर तीन डाक सहायकों को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में दूसरे दिन बुधवार को भी करीब दस से अधिक खाताधारक प्रधान डाकघर कैंट पहुंचे और इसकी शिकायत की। अधीक्षक से मिलकर लोगों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यालय से बाहर आकर प्रदर्शन किया। अधीक्षक ने नियमानुसार जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग मानें। निलंबित डाक सहायकों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर कैंट पर करीब दस से अधिक ऐसे खाताधारक हैं, जिन्होंने एजेंट के माध्यम से अपने खातों में रुपये जमा कराए थे। किसी के खाते में एक लाख, दो लाख तो कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिसके खाते में दस लाख से अधिक की धनराशि जमा है। जब जरूरत पड़ी और खाते से रुपये निकालने पहुंचे तो पता चला कि उनके खातों से पहले से ही रुपये निकाले जा चुके हैं। डाकघर पर शिकायत करने पहुंचे सदर बाजार निवासी रुखसाना बेगम, फुलवरिया से धीरू, अनु चौहान टकटकपुर, सविता द्विवेदी, अनीता सिंह आदि ने बताया कि रुपये किसने और कैसे निकाले, इस बारे में काउंटर पर पूछे जाने पर कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से ही ऐसा किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कराने को कहा। अब मामले की जांच शुरू हो गयी है तो इस तरह के कई मामले सामने आते जा रहे हैं।
विज्ञापन

खाताधारकों की शिकायत के बाद तीन डाक सहायकों को निलंबित कर जांच शुरू करा दी गई है। विभागीय जांच के बाद जरूरत पड़ी तो दोषियों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। जिस महिला ने मंगलवार को शिकायत की थी, उसने शपथ पत्र देकर कहा है कि पैसा खाते में मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रणब कुमार, पोस्टमास्टर जनरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed