{"_id":"60f870fb8c297965227cbc95","slug":"post-of-bjym-district-president-is-vacant-in-varanasi-for-one-and-a-half-years-names-of-contenders-sent-to-bjp-headquarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में डेढ़ साल से खाली भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पद, दावेदारों का नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में डेढ़ साल से खाली भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पद, दावेदारों का नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजा गया
Thu, 22 Jul 2021 12:39 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:39 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा अलग-अलग मोर्चा का गठन कर रही है। सबसे अहम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पद पिछले डेढ़ साल से खाली पड़ा हुआ है। ऐसे में अब इस टीम को सक्रिय करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी में युवाओं को रिझाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की मजबूत टीम मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है। वाराणसी में डेढ़ साल से खाली जिलाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से ज्यादा नाम शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया है। 30 साल से कम आयु के जिलाध्यक्ष का चयन करने के लिए स्थानीय स्तर पर फीडबैक लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह भाजयुमो के जिलाध्यक्ष का चयन करके सावन तक पूरी टीम तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा अलग-अलग मोर्चा का गठन कर रही है। सबसे अहम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पद पिछले डेढ़ साल से खाली पड़ा हुआ है। ऐसे में अब इस टीम को सक्रिय करने की कवायद की जा रही है। जिलाध्यक्ष पद पर समीक्षा के बाद छह नाम प्रदेश को भेजा गया है।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी में सक्रियता और निष्ठा को आधार बनाया गया है और 30 वर्ष अधिकतम आयु सीमा की शर्त रखी गई है। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि आवेदन मांगे गए थे और उसी आधार पर शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट दी गई है। जल्द ही घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन