{"_id":"53360d5e-8182-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"poor-boy-got-three-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय वाले के बेटे ने पाये तीन मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय वाले के बेटे ने पाये तीन मेडल
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के एक चाय वाले के बेटे ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने बीएचयू में न केवल एमएससी (गणित) में टॉप किया है, बल्कि उनकी झोली में दो और मेडल भी आएंगे। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. कर्ण सिंह के हाथों उन्हें मेडल मिलेगा। समारोह में 27 मेधावियों को मेडल से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
टॉपर अरविंद कुमार को बीएचयू गोल्ड मेडल ही नहीं, बल्कि चांसलर मेडल और स्वर्गीय महाराजा विभूति नारायण सिंह गोल्ड मेडल भी मिलेगा। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम से सफलता हासिल करने वाले अरविंद का कहना है कि मेहनत का फल जरूर मिलता है।
विज्ञापन
अरविंद अब इलाहाबाद के हरिश्चंद्र अनुसंधान केंद्र में रिसर्च कर रहे हैं। उनके पिता अशोक मद्धेशिया चाय की दुकान चलाते हैं। पिता ने जितने संघर्ष से बेटे की पढ़ाई कराई, उतने ही परिश्रम से अरविंद ने उनके संघर्षों को सफलताओं में बदला।
विज्ञापन
अरविंद ने जेआरएफ में भी तीसरी रैंक हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें सीएसआईआर की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी अवॉर्ड भी मिला था। अरविंद के शिक्षक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य का कहना है कि 27 साल से पढ़ा रहा हूं। इतना मेधावी छात्र उनके अब तक के अध्यापन काल में नहीं मिला। अरविंद मेरे बेटे के समान है।