{"_id":"6825b478836cb7783f082176","slug":"pollution-level-in-varanasi-ardli-bazar-is-most-polluted-aqi-120-reaches-yellow-zone-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pollution Level in Varanasi: अर्दली बाजार सबसे अधिक प्रदूषित, AQI 120; यलो जोन में पहुंचा बनारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pollution Level in Varanasi: अर्दली बाजार सबसे अधिक प्रदूषित, AQI 120; यलो जोन में पहुंचा बनारस
Thu, 15 May 2025 03:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 03:01 PM IST
सार
वाराणसी में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रदूषण अर्दली बाजार में दर्ज किया गया। मलदहिया का क्षेत्र ग्रीन जोन में था और एक्यूआई 92 था। इसको लेकर एहतियात बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में प्रदूषण (सांकेतिक फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi AQI Today: लंबे समय के बाद बनारस की हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने लगी है। बुधवार को बनारस की हवा की गुणवत्ता यलो जोन में पहुंच गई। शहर में सबसे अधिक प्रदूषित इलाका अर्दली बाजार का रहा। इसके अलावा बीएचयू और भेलूपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 के पार दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में पीएम 2.5, पीएम 10 तो कुछ इलाकों में कार्बन की मात्रा सबसे अधिक रही।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप की ओर से जारी वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के अनुसार शहर का औसत एक्यूआई 104 रहा। अर्दली बाजार का एक्यूआई 120, बीएचयू का एक्यूआई 103 और भेलूपुर का एक्यूआई 101 रहा। मलदहिया का क्षेत्र ग्रीन जोन में था और एक्यूआई 92 था।
विज्ञापन
अर्दली बाजार में पीएम 2.5 की अधिकतम 365, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 405, नाइट्रोजन ऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 136, सल्फर ऑक्साइड की 21 और कार्बन की अधिकतम मात्रा 24 रही।
विज्ञापन
बीएचयू में कार्बन की अधिकतम मात्रा 42, सल्फर ऑक्साइड की अधिकत मात्रा 33, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 142 और पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 65 रही। भेलूपुर में पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 145, सल्फर ऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 45, कार्बन की अधिकतम मात्रा 103 और ओजोन की अधिकतम मात्रा 104 थी।
मलदहिया में पीएम 2.5 की अधिकत मात्रा 81, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 122, सल्फर ऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 37, कार्बन की अधिकत मात्रा 83 और ओजोन की अधिकत मात्रा 20 दर्ज की गई।
