फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Polling will be held again at 5 booths in four villages, election process was interrupted in Parasadpur, Raipur, Garthauli, Mawaia

चार गांवों के 5 बूथों पर दोबारा होगा मतदान, परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया में चुनाव प्रक्रिया हुई थी बाधित

Tue, 20 Apr 2021 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Polling will be held again at 5 booths in four villages, election process was interrupted in Parasadpur, Raipur, Garthauli, Mawaia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन ब्लाक के चार गांवों के पांच बूथ पर दोबारा मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रेक्षक ईशा दुहन ने राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजकर मतदान के लिए नई तारीख मांगी है। प्रेक्षक के अनुसार परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया में चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई थी। जिसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से मांगी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर आयोग को पूरी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार पिंडरा के परसादपुर गांव के दो बूथों पर दोबारा मतदान होगा। बूथ संख्या 310 में मतदान के बाद कुछ अवांछनीय तत्वों ने मतपेटी को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके चलते उसकी सील टूट गई और चुनाव प्रक्रिया बाधित हो गई। बूथ संख्या 311 में मतदान के बाद कुछ अवांछनीय तत्वों ने मतपेटी पर पथराव किया गया। मतपेटी 1 घंटे तक लावारिस अवस्था में पड़ा रहा। इसके चलते मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई। यहां पर पीठासीन अधिकारी द्वारा एफआई आर भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

बड़ागांव ब्लाक के रायपुर गांव में बीडीसी पद पर दोबारा मतदान होगा। यहां पर वार्ड संख्या 55 के मतपत्र वार्ड संख्या 54 को जारी कर दिया गया था। इसके चलते मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई। चोलापुर के मवैया गांव में जिला पंचायत सदस्य पद पर दोबारा मतदान होगा। सेक्टर 4 के 17 उम्मीदवारों के स्थान पर सेक्टर 5 के 10 उम्मीदवारों वाले मतपत्र से मतदान हुआ। चोलापुर के गरथौली गांव में बीडीसी पद पर दोबारा मतदान होगा। यहां पर वार्ड 18 में 6 और वार्ड 19 में पांच चुनाव चिह्न वाले मतपत्र के स्थान पर दूसरे मतपत्र से मतदान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed