फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   politics

परिवर्तन की राजनीति के लिए बनारस को केंद्र बनाते थे पूर्व पीएम चंद्रशेखर

Wed, 08 Jul 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
politics
वाराणसी। आत्मनिर्भर भारत के प्रबल समर्थक रहे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की राजनीति का केंद्र बनारस ही रहा। देश की सियासत में परिवर्तन की आवाज उन्होंने बनारस से ही बुलंद की। बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर बरबस ही उनकी यादें बनारस को ताजा हो रही हैं। चंद्रशेखर के बारे में भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बतौर पत्रकार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ उद्घाटन की कवरेज की थी। उन्होंने पहली बार कांग्रेस को ललकारा था। उनका भाषण, मैं देश के हुक्मरानों से कहना चाहता हूँ कि देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहानों और गांव की पगडंडियों से होकर जाता है खूब चर्चित हुआ था। उन्होंने कहा की भारतीय राजनीति के बिरले पुरुष थे चंद्रशेखर।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री और बलिया के पूर्व सांसद चंद्रशेखर जेपी आंदोलन में सत्ता से बगावत कर वह युवा तुर्क कहलाए तो व्यक्तिगत संबंधों को जीवन के साथ जोड़कर चलने की खातिर स्वत: में संस्था थे। 1977 में उम्र कम थी, पहली बार उनका भाषण सुना। छात्र जीवन में उन्हें सुनने की चाहत कोसों यात्रा कराती तो अखबारी जीवन में निकट जाकर कई इंटरव्यू करने का मौका भी मिला। भाषण का वह लय, ताल, विषयों की गहरी जानकारी, समझदारी उनके जीवन का अद्भुत पक्ष था। उनके पड़ोसी जिले घोषी- मऊ के सांसद रहे कल्पनाथ राय को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत टाडा का मुकदमा दर्ज हुआ, और उन्हें तिहाड़ जेल में डाल दिया गया, चंद्रशेखर ही थे जो तिहाड़ जेल पहुंचे, मीडिया को बयान दिया, कल्पनाथ चाहे जो कुछ हो सकते हों पर राष्ट्रद्रोही नहीं।
विज्ञापन

भाषणों में गरीबी और हुनर का समावेश
व्यवसायी सिद्धनाथ सिंह कहते हैं कि चंद्रशेखर के भाषणों में गांव की गरीबी, यहां के परंपरागत हुनर का अक्सर ही समावेश होता। उनके चिंतन का आधार स्वदेशी था। मत भिन्नता के बाद भी वह पंडित दीनदयाल के चिंतन को ही महत्व देते थे। चंद्रशेखर के करीबी रहे सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि स्वदेशी के मुद्दे पर वह अटल जी के साथ खडे़ होने में गुरेज नहीं करते। ध्यान आता है जब चंद्रशेखर अपनी सरकार का त्यागपत्र सौंपने जा रहे थे। कांग्रेस के समर्थन वापसी पर पुनर्विचार के लिए राजीव गांधी ने उनकी ओर एक चिट बढ़ायी जिसे अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलते चलते जमात बना लेते थे चंद्रशेखर
सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश कहते हैं कि चंद्रशेखर जी की खासियत थी कि वह चलते-चलते ही जमात बना लेते थे। राजनीति में अकेले ऐसे व्यक्ति थे जो स्वाभिमानी बहुत थे। जिन्होंने कभी सरकार के सामने कोई समझौते वाली बात नहीं की। जरूरत पड़ी तो उन्होंने अपनी सरकार भी कुर्बान कर दी। 1991 में राजीव गांधी ने जब आरोप लगाया कि हरियाणा के दो सिपाही उनकी मुखबिरी कर रहे है तो चंद्रशेखर ने लोकसभा में अपना इस्तीफा दे दिया। जबकि कांग्रेस के समर्थन की सरकार चल रही थी और अपना इस्तीफा लेकर राष्ट्रपति के पास पहुंचे। इमरजेंसी में भी उन्होंने जो जेल से है डायरी लिखी है वह बेमिसाल है। पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed