फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Political veterans engaged in wooing caste voters

Varanasi News: जातिय वोटरों को लुभाने में जुटे सियासी दिग्गज

Wed, 10 May 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Political veterans engaged in wooing caste voters
बलिया। जिले की दो नगर पालिका और दस नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान होना है। बीते 17 अप्रैल से चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत मतदान में अब महज 48 घंटे शेष हैं। मंगलवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया। ऐसे में दलीय और निर्दल उम्मीदवार जीत के लिए जातिय गुणा-गणित फिट करने में जुट गए हैं। ताकि चुनावी रण को फतह किया जा सके। इसके लिए जातिय आकंड़ों के जानकार प्रत्याशियों के वार रूम में माथापच्ची कर जाति विशेष के लंबरदारों को अपने पाले में करने और उनके माध्यम से उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा भी कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका, बलिया की बात करें तो निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आकंड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में शहर क्षेत्र की आबादी एक लाख तीस हजार 70 (अनुमानित) बताई गई हैं। जबकि वर्ष 2017 में आबादी 117409 थी। इनमें एक लाख आठ हजार 674 वोटर हैं। इनमें 59 हजार 807 पुरुष और 48867 महिला मतदाता हैं। लेकिन उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा पेच जाति आधारित मत है। नगर पालिका के आंकड़ों पर गौर करें तो नपा क्षेत्र में सबसे अधिक 56.28 फीसदी वोटर सामान्य वर्ग के हैं। इनमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, भूमिहार के अलावा कायस्थ और पंजाबी वर्ग के साथ-साथ खान/पठान और बरनवाल बिरादरी के लोग भी शामिल हैं। हालांकि चेयरमैन के लिए हो रहे चुनाव में सामान्य वर्ग के पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एक ब्रह्मण, दो क्षत्रिय, एक भूमिहार और एक कायस्थ वर्ग का है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के 31.6 फीसदी वोटर भी चुनाव में अहम भूमिका अदा करने वाले हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनमें दो गुप्ता, एक रौनियार, एक जायसवाल, एक वर्मा और एक सोनार बिरादरी से है। इसके अलावा नगर में अनुसूचित जाति के 8.33 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के 3.77 फीसदी वोटर भी जीत-हार में ऐन वक्त पर अहम किरदार अदा करते है। हालांकि इन दोनों समुदायों से भी नपा अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी रण में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अब यह देखना रोचक है कि 11 मई को किस उम्मीदवार को सभी जातियों का समर्थन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed