फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Political tourism in Kashi 300 hotels 1200 luxury cars booked till May 30 in varanasi

काशी में पॉलिटिकल टूरिज्म: 300 होटल, 1200 लग्जरी गाड़ियां 30 मई तक बुक; वाहनों की मांग 10 गुना ज्यादा

Wed, 29 May 2024 09:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 29 May 2024 09:45 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए शहर में नेताओं और समर्थकों का जमघट लगा है। ऐसे में काशी के 300 होटल और 1200 लग्जरी गाड़िया 30 तक बुक हैं। प्रचार थम जाने के बाद होटल खाली होने लगेंगे। 

विज्ञापन
Political tourism in Kashi 300 hotels 1200 luxury cars booked till May 30 in varanasi
Assi Ghat Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान काशी में पॉलिटिकल टूरिज्म में तेजी आई है। एक जून को सातवें चरण में पीएम की सीट समेत पूर्वांचल की आठ सीटों पर मतदान होना है। देश-प्रदेश के बड़े नेता काशी में हैं। जनसभा, जनसंपर्क के बाद बड़े नेता होटलों में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। श्री स्टार होटल, गेस्ट हाउस के कमरे और ट्रैवल्स की गाड़ियां बुक हैं। कुल 300 बड़े होटलों और 1200 लग्जरी वाहन 30 मई तक फुल हैं।

विज्ञापन


वीवीआईपी और वीआईपी के लिए शहर के सभी स्टार होटलों के 500 से अधिक कमरे बुक हैं। खासकर छावनी क्षेत्र स्थित होटल के कमरे बुक हैं। बड़े नेताओं के प्रतिनिधि और समर्थकों के लिए घाट किनारे होटलों के कमरे बुक किए गए हैं। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि जब प्रचार थम जाएगा तो लोग धीरे-धीरे जाना शुरू करेंगे। 10 दिनों में होटल इंडस्ट्री ने अच्छा कारोबार किया। सारनाथ, कैंट, सिगरा, महमूरगंज, भेलूपुर, शिवपुर, बाबतपुर एयरपोर्ट के अलावा गंगा किनारे होटलों में कमरे खाली नहीं हैं।

विज्ञापन

Political tourism in Kashi 300 hotels 1200 luxury cars booked till May 30 in varanasi
गंगा घाट वाराणसी - फोटो : PTI
होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों ने बताया कि स्टार होटलों के टैरिफ प्लान बढ़ गए हैं। अलग-अलग होटलों में कमरे और सूइट फुल हैं। छावनी क्षेत्र स्थित होटलों में सबसे महंगे कमरे हो गए हैं। पार्टियों के नेताओं, बाहरी समर्थकों को ठहराने के लिए गेस्ट हाउस, लॉज, धर्मशाला का सहारा लेना पड़ रहा है। कई नेताओं ने परिचितों के अपार्टमेंट में ठहराने की व्यवस्था कर रखी है।

खाली नहीं हैं होटलों की गाड़ियां
ट्रैवल्स संचालकों के अनुसार, 1 जून तक शहर के 1200 लग्जरी वाहन सिर्फ वीवीआईपी के लिए बुक हैं। कई लग्जरी वाहन लखनऊ से मंगाए गए हैं। सामान्य दिनों में 100 वाहनों की मांग रहती है, लेकिन इस समय 10 गुना है। टूरिस्ट बसें, एसी ट्रैवेलर, लग्जरी कारें, इनोवा सबकी बुकिंग चल रही है। अधिकतर गाड़ियों का आरटीओ ने अधिग्रहण कर रखा है। पर्यटकों को वाहन नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दक्षिण, मुंबई से आने वाले पर्यटकों के समूह को हफ्ते भर के आगे का समय दिया गया है। टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कई होटलों से भी गाड़ियों की मांग है। 

फॉर्च्यूनर, क्रिएस्टा की सबसे अधिक मांग, किमी का रेट भी बढ़ा
वीवीआईपी के लिए फॉर्च्यूनर और क्रिएस्टा की मांग सबसे अधिक है। इन वाहनों का रेट भी बढ़ा दिया गया है। आम दिनों में क्रिएस्टा 14 रुपये प्रति किलोमीटर, फार्च्यूनर 20 रुपये प्रति किलोमीटर में मिलती है। इन दिनों क्रिएस्टा 20 रुपये प्रति किलोमीटर व फार्च्यूनर 32 रुपये किलोमीटर की दर से मिल रही है। क्रिएस्टा का किराया एक दिन का 4 हजार और फार्च्यूनर का 7 हजार है। इन वाहनों से सिर्फ चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed