{"_id":"616866108c9222068c504421","slug":"policemen-clash-with-each-other-over-visiting-durgakund-temple-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन करने को लेकर पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, दूसरे पुलिसकर्मियों ने किया बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन करने को लेकर पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, दूसरे पुलिसकर्मियों ने किया बचाव
Thu, 14 Oct 2021 10:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा देवी के दर्शन पूजन को लेकर गुरुवार को मंदिर में पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर माहौल को बिगड़ने से बचाया।
विज्ञापन
नवमी तिथि होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ अधिक थी। इसी बीच सादे वेश में परिवार संग दर्शन करने पहुंचा एक पुलिसकर्मी मंदिर में लंबी लाइन को देख निकासी द्वार वाले रास्ते से होकर गर्भ गृह के बगल से घुसने लगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोका तो सिपाही ने अपना परिचय दिया।
विज्ञापन
इस पर तैनात पुलिसकर्मी ने भीड़ का हवाला देते हुए लाइन से आकर ही दर्शन करने की हिदायत दी। इसी बात को लेकर दोनों पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल ने किसी तरह माहौल को शांत कराया। भेलूपुर थाने और दुर्गाकुंड पुलिस चौकी ने इस तरह की घटना पर अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन