फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Policeman died due to dengue in varanasi

बनारस में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, एक पुलिसकर्मी की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Thu, 11 Oct 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 11 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Policeman died due to dengue in varanasi
बनारस में डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। हर दिन अस्पतालों में नए मरीज पहुंच रहे हैं।  बुधवार को वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी के हेड पेशी यशवंत सिंह यादव (57) की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं शहर के लक्सा थाने में दस पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। छह पुलिसृकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं चार पुलिसकर्मी छुट्टी लेकर घर पर उपचार करा रहे हैं। डेंगू की चपेट में आने वालों में रामबली राय, राजाराम, शिवबाबू पाल, अमरेश बहादुर, रघुवंश सिंह, आनंद प्रकाश यादव, राघव राम, आलोक प्रताप सिंह, सूर्य विजय चौधरी व रामकशुन यादव शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को तेज बुखार के साथ-साथ प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत है।
विज्ञापन


 

एसएसपी के हेड पेशी की डेंगू से मौत

Policeman died due to dengue in varanasi
यशवंत सिंह यादव
वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी के हेड पेशी यशवंत सिंह यादव (57) की बुधवार को डेंगू से मौत हो गई। बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में उपचार कै दौरान उनकी मौत हो गई। महकमे की सूचना पर शहर आए परिजन यशवंत के शव को घर ले गए।

इससे पहले पुलिस लाइन में यशवंत के पार्थिव शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी यशवंत सिंह यादव पुलिस ऑफिस में एसएसपी के हेड पेशी के तौर पर तैनात थे।

बताया जाता है कि बीते सात दिनों से यशवंत बुखार से पीड़ित थे लेकिन उन्होंने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। बुधवार को यशवंत कार्यालय आए और उनकी हालत अचानक बिगड़ी तो उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने सर सुंदरलाल अस्पताल रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान पता लगा कि उन्हें डेंगू है और उनका प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम है। शाम के समय उनकी मौत होते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि हमने असमय ही अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है। यशवंत की कमी हमें सदैव खलेगी।

अस्पतालों का डेंगू वार्ड फुल

वाराणसी के दीनदयाल और मंडलीय अस्पताल में 10-10 और बीएचयू में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पतालों में अलग डेंगू वार्ड बनाकर लोगों का इलाज चल रहा है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आठ बेड वाला वार्ड भी फुल है। इसके अलावा दो और मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है।

महमूरगंज के कृष्णानगर कालोनी, अन्नपूर्णा कालोनी में तो कही-कही एक ही परिवार के दो-दो लोगों को डेंगू हो गया है। उधर आईएमए समेत अन्य ब्लड बैंकों में प्लेटलेटस के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। आईएमए में आम दिनों में जहां 100 यूनिट की खपत होती थी वहीं अब यह संख्या बढ़कर 250 से 300 यूनिट पहुंच जा रही है।

मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ.बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड और प्लेटलेटस है। इस समय बिना एक्सचेंज के ही ब्लड और प्लेटलेटस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed