{"_id":"60b7cc3b8ebc3e9a1d20a3de","slug":"police-will-collect-fine-on-spot-if-break-any-traffic-rules-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने वालों सावधान: अब मौके पर जुर्माना वसूलेगी पुलिस, पांच टीमें रखेंगी आप पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़ने वालों सावधान: अब मौके पर जुर्माना वसूलेगी पुलिस, पांच टीमें रखेंगी आप पर नजर
Wed, 02 Jun 2021 11:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:51 PM IST
सार
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने इसके लिए शहर में पांच टीमें गठित की हैं। वाहन चालकों का चालान, शमन शुल्क वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
वाराणसी में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले सावधान हो जाएं। अब यातायात कमिश्नरेट पुलिस मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूल करेगी। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने इसके लिए शहर में पांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें बॉडी वार्न कैमरा, थर्मल प्रिंटर, मोबाइल, ब्रीथ एनालाइजर से लैस होंगी।
विज्ञापन
इसके तहत वाहन चालकों का चालान, शमन शुल्क वसूल किया जाएगा और शमन शुल्क की रसीद थर्मल प्रिंटर के जरिए तत्काल उल्लंघनकर्ता को उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों के बीच सब कुछ पारदर्शी होगा और सभी गतिविधियां रिकार्ड होगी। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया के लागू होने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा सकेगी।
विज्ञापन
इससे वाहन चालक अपना शमन शुल्क जमा कर सकेंगे। वाराणसी कमिश्नरेट के अंदर उड़न दस्ता टीम के द्वारा चालान की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था और सृदृढ़ होगी। शहरवासियों से अपील है कि सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ई-चालान की प्रक्रिया से बचें।
विज्ञापन