{"_id":"5e31bf758ebc3e4b166c40a5","slug":"police-team-attacked-to-stop-work-two-soldiers-including-two-constables-injured-in-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम रोकवाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो दरोगा समेत कई सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम रोकवाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो दरोगा समेत कई सिपाही घायल
Wed, 29 Jan 2020 10:53 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिला के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में दो परिवारों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे दो समेत कई पुलिसकर्मी वहां अचानक हुए पथराव में घायल हो गए। सूचना के बाद गांव में कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन बर्मा एवं गर्जन बर्मा के बीच जमीनी विवाद कई वर्ष से चल रहा था। एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसकी सूचना एक पक्ष ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस निर्माण कार्य रोकने लगी। इस पर एक पक्ष की महिला सहित पुरुषों ने पुलिस के पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इससे दो उपनिरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने कई महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया है। घायलों में उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह एवं एक सिपाही गंभीर है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसमे एक पक्ष द्वारा ईंट पत्थर चलाया गया। जिसमें कई सिपाही दरोगा घायल हो गई। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।