फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police suspended

मारपीट का वीडियो वायरल, दरोगा और सिपाही निलंबित

Tue, 25 Jun 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
police suspended
वाराणसी। ई-रिक्शा चालक से मारपीट और गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार को दशाश्वमेध थाने के दरोगा ओम नारायण शुक्ल और सिपाही अरविंद कुमार यादव को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में दरोगा और सिपाही की काउंसिलिंग कराकर बताया जाएगा कि आमजन से कैसा व्यवहार करना है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दशाश्वमेध थाने के समीप एक दरोगा और सिपाही एक ई-रिक्शा चालक को सरेराह डंडे और थप्पड़ मार रहे थे। इसके साथ ही दोनों चालक के बाल खींचते हुए गालीगलौज कर रहे थे। एसएसपी ने प्रकरण की जांच सीओ दशाश्वमेध प्रीति त्रिपाठी को देकर रिपोर्ट मांगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वीडियो छह मई का था और अभी वायरल हुआ है। ई-रिक्शा चालक की गलती थी और पुलिस उसे थाने ले जा रही थी, लेकिन उसके साथ बदसलूकी नहीं की जानी चाहिए थी। जांच में दरोगा और सिपाही को गलत पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रोहनिया और फूलपुर के मामले में कार्रवाई नहीं हुई
दशाश्वमेध क्षेत्र के वायरल वीडियो पर कार्रवाई हो गई लेकिन रोहनिया और फूलपुर क्षेत्र के मामले में ऐसा नहीं हुआ। बीते दिनों रोहनिया इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन पर थाना परिसर में एक महिला से बदसलूकी का आरोप लगा था। इसी तरह लोकसभा चुनाव के दौरान फूलपुर क्षेत्र में एक युवक की पुलिस द्वारा सरेराह पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इन दोनों मामलों में जांच की बात कही गई लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed