{"_id":"6648f567951e7501a7088d62","slug":"police-showed-human-face-in-varanasi-cremated-dead-body-of-poor-man-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा: गरीब के शव का कराया अंतिम संस्कार, पैसे और कंधा देकर दिखाई मानवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा: गरीब के शव का कराया अंतिम संस्कार, पैसे और कंधा देकर दिखाई मानवता
Sun, 19 May 2024 12:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 12:08 AM IST
सार
Varanasi News: सख्त पुलिस का मानवीय चेहरा शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। तेलियाबाग निवासी महिला अपने पति की मौत पर काफी देर से बिलख रही थी। उसे यह भी चिंता थी कि पति का अंतिम संस्कार कैसे होगा। चौकी इंचार्ज ने उसकी भरपूर सहायता की।
विज्ञापन
शव को कंधा देकर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कड़क छवि के कारण जिस पुलिस से अमूमन लोग दूरी बनाते हैं, उसका शनिवार को एक मानवीय चेहरा सामने आया। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने समाज में खाकी की छवि को यादगार बना दिया है। चेतगंज थानाक्षेत्र के रनिया महाल, तेलियाबाग के रहने वाले झाबर पुत्र मोतीलाल की शनिवार को सांस की पुरानी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
झाबर की बीमारी के चलते पत्नी लक्ष्मी दूसरों के घर में झाड़ू-पोछा और बर्तन मांजकर परिवार का जीवन यापन कर रही थी। दयनीय आर्थिक हालत के कारण लक्ष्मी के पास पति के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। वह शव के पास बैठकर रो रही थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना तेलियाबाग चौकी प्रभारी पवन पांडेय तक पहुंची तो वह मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए अपने पास से पैसे दिए और शव को कंधा देकर अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के इस कार्य की लोगों की जुबान पर चर्चा रही।
विज्ञापन