फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Recruitment Exam Candidates granted entry only after retinal fingerprint matching

पुलिस भर्ती परीक्षा: रेटिना, फिंगरप्रिंट मिलान के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश; त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा

Sun, 07 Jun 2026 02:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 07 Jun 2026 02:32 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा। प्रवेश से पहले रेटिना और फिंगरप्रिंट मिलान अनिवार्य किया गया है। जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इस सख्त व्यवस्था का उद्देश्य फर्जीवाड़ा रोकना और परीक्षा की पारदर्शिता व सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
Police Recruitment Exam Candidates granted entry only after retinal fingerprint matching
पुलिस भर्ती परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Police Recruitment Exam: कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 8, 9 और 10 जून को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 50 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए इस बार कई सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार अभ्यर्थियों की रेटिना की जांच और फिंगरप्रिंट स्कैन करने के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र में प्रवेश के पहले अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा। तीन दिनों में 13,2192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तक और अपराह्न 3 से 5 बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक पाली में 22,032 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण अभ्यर्थियों को पहले केंद्र के बाहर एडमिट कार्ड और आधार चेक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे। इसके बाद उनकी रेटिना और फिंगरप्रिंट स्कैन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को यह निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश सिर्फ ब्लैक या ब्लू बॉल पॉइंट पेन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ ही मिलेगा। अन्य कुछ भी अभ्यर्थी अपने साथ केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग कर दी गई है। इसमें 3000 से ज्यादा शिक्षकों को तैनात किया गया है। इनके अलावा केंद्र के अनुसार 50 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।

कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम पहुंचे सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र, एसटीएफ-पुलिस सक्रिय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित जिलों के स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिए गए हैं। 

प्रश्नपत्रों के परिवहन और भंडारण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है। वहीं, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एसटीएफ, साइबर सेल और जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। 

परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। कैंट रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें खाली खड़ी रहेंगी। इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों को भी अभ्यर्थियों के लिए चलाया जाएगा। इसके अलावा कैंट स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों तक आरपीएफ की टीम लगातार गश्त करती रहेगी। 

आठ से 10 जून तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में 1,32,192 अभ्यर्थियों ने वाराणसी में परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। भीड़ को देखते हुए कैंट स्टेशन पर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि दो ट्रेनों को पूरी तरह खाली रखा गया है। यदि भीड़ नियंत्रण के लिहाज से इन्हें चलाने की जरूरत पड़ी तो इन्हें संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed