फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police ready to control the crowd of devotees

श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर पुलिस मुस्तैद

Tue, 01 Mar 2022 11:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Mar 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
Police ready to control the crowd of devotees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर भोर से ही पुलिस फोर्स मुस्तैद है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने तैयारियों का जायजा लिया। भक्तों से सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक भी लिया। साथ में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय भी मौजूद रहे। गोदौलिया से लेकर चौक तक पुलिस फोर्स लगातार चक्रमण कर रही है।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और पीएसी जवान तैनात किए गए हैं। वहीं बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं से पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार नहीं किया जाए, इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। सोमवार की शाम से ही गोदौलिया, बांसफाटक और चौक इलाके में पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के बाबत कई चक्र  जांच अभियान चलाया गया। वहीं मार्कंडेय महादेव कैथी और रामेश्वर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन


काशी जोन में पड़ने वाले बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर, केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के बाहर पीएसी और महिला और पुरुष पुलिस कर्मी तैनात हैं। बैजनत्था स्थित बैजनाथ और घृष्णेश्वर महादेव के बाहर भी सुरक्षा और डायवर्जन को लेकर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed