फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police reached the prisoners detained in the district jail in the case of robbery and firing from a salesman.

Varanasi News: सेल्समैन से डकैती और फायरिंग मामले में जिला जेल में निरुद्ध बंदियों तक पहुंची पुलिस

Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police reached the prisoners detained in the district jail in the case of robbery and firing from a salesman.
वाराणसी। गुटखा कंपनी के सेल्समैन कन्हैया व चालक राजकुमार पर फायरिंग और डकैती मामले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने आठ युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, क्राइम टीम ने जिला जेल में बंद कुछ बंदियों से भी पूछताछ की। कासगंज जेल में बंद हासिमपुर निवासी झुन्ना पंडित के करीबियों को भी पुलिस ने रडार पर लिया है। हासिमपुर, मढ़वा, दौलतपुर, भक्तिनगर में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। मामले में सौ से अधिक सीसी कैमरों को पुलिस ने खंगाला है।
विज्ञापन

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां में गुटखा कंपनी के डीसीएम चालक बड़ागांव निवासी राजकुमार और लेढूपुर सारनाथ निवासी सेल्समैन कन्हैया के ऊपर मंगलवार की भोर में फायरिंग की गई और बिक्री का 7.35 लाख रुपये डकैती का प्रयास किया गया। पांडेयपुर के प्रेमचंद नगर कालोनी निवासी कंपनी के मालिक शशिकांत पांडेय ने दो बाइक सवार छह बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास और डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसी कैमरे से चिन्हित किया जा रहा है। सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed