फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raids Mukhtar Ansari s cousin's house wanted arrested

Ghazipur: मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई की बढ़ी मुश्किल, पुलिस ने घर पर मारा छापा, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 09:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 Jul 2024 09:52 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसुर के घर शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। यहां से न्यायालय से भगोड़ा घोषित किए गए एक वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मंसुर आरोपी को अपने घर में संरक्षण दिया था और उसे गाड़ी से इधर-उधर घुमाता भी था। 

विज्ञापन
Police raids Mukhtar Ansari s cousin's house wanted arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर शनिवार को पुलिस ने छापा मार कर 25 हजार के इनामी भगोड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि मंसूर अंसारी ने आरोपी को अपने घर में शरण दी थी। उसे जहां आना-जाना होता था उसकी व्यवस्था भी करता था। ऐसे में फरार मंसूर अंसारी के भी खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जनपद की पुलिस ने शाम छह बजे मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित घर पर छापा मारा। यहां से शाहिद नाम के वांछित को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहिद के खिलाफ एनबीडब्ल्यू और धारा 82 की कार्रवाई हो चुकी है। शाहिद 191 गिरोह का सदस्य था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिली कि शाहिद ने मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर के घर शरण ली है। इस पर टीम बनाकर मंसूर के घर पुलिस ने छापा मारा। यहां मंसूर नहीं मिले, लेकिन, घर की तलाशी लेने पर शाहिद मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का नाम उसरी चट्टी हत्याकांड में आया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है और न्यायालय में पेश न होने पर एनबीडब्ल्यू और धारा 82 की भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शाहिद वांछित है।

कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। उस पर 25 हजार का इनाम है। वह आईएस 191 गिरोह का सदस्य है। मंसूर उसे अपने घर में रखता था। उसे जहां आना-जाना होता था अपनी गाड़ी उपलब्ध कराता था, जो अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में मंसूर के भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वो कार्रवाई के दौरान अपने घर पर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed