{"_id":"698af00682fba0e4d704dca2","slug":"police-raid-and-arrested-three-people-involved-in-online-gambling-in-varanasi-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: विशेश्वरगंज में ऑनलाइन जुआ के फड़ पर पुलिस का छापा, तीन आरोपियों को दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: विशेश्वरगंज में ऑनलाइन जुआ के फड़ पर पुलिस का छापा, तीन आरोपियों को दबोचा गया
Tue, 10 Feb 2026 02:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:15 PM IST
सार
Varanasi News: पुलिस को कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन ऐप संचालित करने की सूचना मिली थी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : एआई
विस्तार
वाराणसी जिले की कोतवाली पुलिस ने विशेश्वरगंज स्थित दूध सट्टी के पास से ऑनलाइन जुए का फड़ चला रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 2330 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि दूध सट्टी के पास कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन ऐप संचालित करने की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीन युवकों को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; दोस्त बने दुश्मन: 14 दिन पहले घर से बुलाकर ले गए फिर हत्या कर गंगा में फेंक दी थी लाश, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
पकड़े गए सोनू निवासी जैतपुरा, राम भरोस निवासी सकलडीहा और नरसे सिंह निवासी भोजपुर (बिहार) ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे प्ले भाग्य लक्ष्मी ऐप के जरिए मोबाइल पर ऑनलाइन जुआ का संचालन करते हैं। एक बार में 12 रुपये का टिकट बेचा जाता है। जिसका टिकट खुलता है उसे 100 रुपये दिया जाता है।