फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police pulled out two child dead body from graveyard to sent post mortem bhadohi

भदोही : कब्रिस्तान से बच्चों के शव निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा, भाई-बहन की मौत का मामला

Sat, 29 Jun 2019 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
police pulled out two child dead body from graveyard to sent post mortem bhadohi
कब्रिस्तान पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में लुका-छुपी में जान गंवाने वाले दोनों बच्चों के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस पूरी तरह से जुट गई है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया नगर के वार्ड सात में मृत दोनों बच्चों का शव शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की टीम के समक्ष कब्रिस्तान से निकाला गया। लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कब्र से बच्चों का शव निकला तो लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन


गुरुवार रात खमरिया के वार्ड सात में सगे भाई-बहन की बॉक्स के अंदर अबूझ हाल में मौत हो गई थी। परिवार और मोहल्ले वालों ने बच्चे हसन और हतैना के शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह होते ही पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह, उपजिलाधिकारी औराई ज्ञान प्रकाश, क्षेत्राधिकारी औराई यादवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी केके सिंह, नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

मृत बच्चों के माता-पिता से बयान लेने के बाद मौका-मुआयना किया। उसके बाद कब्रिस्तान मे पहुंच कर दोनों बच्चों के शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के पूछताछ में मृत बच्चों की मां नफीता ने बताया कि दोपहर मे दरवाजा बंद कर कमरे मे बच्चों के साथ खेल रही थी।

उसी दौरान दोनों बच्चों को कमरे में रखे बड़े बाक्से में लेटा कर उसी में वह खुद बैठ गई। बॉक्स का दरवाजा बंद करते समय उसकी कुंडी बंद हो गई। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। मोहल्ले वाले शव के पंचनामा का जोर देते रहे लेकिन अधिकारी पोस्टमार्टम से कम पर राजी नहीं हुए।

कब्र  से बच्चों का शव निकाले जाने पर उपस्थित लोगों की रूह कांप गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने कहा कि दोनों बच्चों का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में तय होगा कि बच्चों की मौत दम घुटने से हुई या मामला कुछ और है। 

ससुराल रहता था मल्लू का परिवार :
कालीन कंपनी में मजदूरी करने वाले मल्लू अंसारी का घर गोपीगंज के गांधी गांव में है। वह खमरिया अपने ससुराल में रहता था। मल्लू को वही दोनों बच्चों ही थे। उसकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। 

पुलिस की सुस्ती से दफन हुए शव :
औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया में दो बच्चों का शव मिलने के बाद औराई पुलिस सुस्त दिखी। मामला संज्ञान में आने के बाद भी बच्चों के शव को कब्जे में नहीं लिया गया। जिसका फायदा उठा कर मोहल्ले के लोगों ने शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। आला अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर सख्ती हुई तो कब्रिस्तान से शव निकाला गया। बृहस्पतिवार की रात में पुलिस अगर सक्रिय हो जाती तो शव दफन नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed