फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police officers tick talk video with girl in the police post went viral

रपट लिख लो न दरोगा जी...गाने पर पुलिस चौकी में लड़की के साथ दरोगा का टिक टॉक वीडियो वायरल

Mon, 11 May 2020 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Police officers tick talk video with girl in the police post went viral
दरोगा का वायरल टिक टॉक वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में एके-47 लेकर दरोगा का टिक टॉक वीडियो बनाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब जौनपुर जिले में भी एक दरोगा का टिक टॉक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दरोगा अपनी कुर्सी पर बैठे हुए हैं और लड़की उनके बगल में खड़े होकर डांस करते हुए गाना गा रही है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


एएसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मामला केराकत कोतवाली क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी का है। टिक टॉक वीडियो में चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद अपनी कुर्सी पर चश्मा लगाकर बैठे हुए हैं। इसी दौरान एक लड़की उनके बगल में आती है और हरियाणवी गीत रपट लिख लो न दरोगा जी... पर नाचते हुए वीडियो बनाती है। वीडियो में चौकी इंचार्ज मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान न मास्क है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के बारे में चौकी इंचार्ज से संपर्क किया गया तो उनकी दलील थी कि लड़की के काफी अनुनय-विनय पर यह भूल हो गई। अब उन्हें इसका खेद है। वहीं एएसपी संजय कुमार का कहना था कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed