फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police loot

पुलिस पिकेट से चंद कदम दूरी पर सेंधमारी, लाखों के गहने पार

Sun, 30 Jun 2019 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
police loot
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज रोड पर पुलिस पिकेट से चंद कदम दूरी पर स्थित खंडेलवाल जेम्स एंड ज्वेलर्स नाम की दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के गहने पार कर दिए। सुबह दुकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से छेनी, हथौड़ी और एक बनियान बरामद किया। दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आभूषण कारोबारी की मानें तो 20 से 25 लाख रुपये के आभूषण की चोरी हुई है।
विज्ञापन

रथयात्रा-महमूरगंज रोड पर लक्सा के महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी निवासी आनंद खंडेलवाल की सोने-चांदी की दुकान है। आनंद एक सप्ताह पूर्व वैष्णो देवी दर्शन के लिए पूरे परिवार के साथ गए थे। शुक्रवार की सुबह ही वह घर लौटे। दिनभर दुकान पर रहने के बाद रात 8:30 बजे घर चले गए। सुबह 11 बजे उनका कर्मचारी अजय दुकान खोलने आया। शटर उठाया तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। बगल में खाली पड़ी एक दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने गोदरेज की तिजोरी को निशाना बनाया था।
विज्ञापन

आनंद के अनुसार तिजोरी में रखे लगभग 20 से 25 लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस ने दुकान के बगल में अक्सर सोने वाले कानपुर निवासी अमुष नामक युवक को हिरासत में ले लिया है। इसका कारण उसके द्वारा पहनी गई बनियान भी रही। वैसी ही बनिया चोर भी छोड़कर गए थे, केवल साइज अलग था। उधर, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डाग स्क्वायड की टीम ने भी मौका मुआयना किया। 50 मीटर दूर बन रही नई बिल्डिंग के पास स्निफर डॉग जाकर रुक गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि दुकान की अच्छी जानकारी रखने वाले किसी व्यक्ति ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कौन-कौन और कितना आभूषण चोरी हुआ है, यह कारोबारी नहीं बता पा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। भुक्तभोगी परिवार ने एसएसपी से मिलकर चोरी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी कैमरे भी हो गए बंद
- आभूषण की दुकान में सीसी कैमरे लगे हैं पर आनंद का कहना है कि जब वे दुकान बंद होने के दौरान लाइट बुझा रहे थे तो सीसी कैमरे भी बंद हो गए। इसकी वजह से चोरों की कोई गतिविधि कैमरे में कैद नहीं हो सकी। इससे पुलिस को निराशा हाथ लगी। हालांकि पुलिस अगल-बगल की दुकानों का सीसी फुटेज निकलवा कर चोरों के तस्दीक में लगी हुई है।
शोपीस में लगे थे दो लाख रुपये के आभूषण
- दुकान में घुसे चोरों ने केवल तिजोरी में रखा सारा माल साफ कर दिया, जबकि शोपीस में लगे लगभग दो लाख रुपये के गहने व सोने, चांदी के बर्तन छोड़ दिए। शोपीस वाले आभूषण केवल शीशे के पीछे रखे गए थे। माना जा रहा है कि या तो अंधेरा होने की वजह से चोरों की नजर इन पर नहीं पड़ी या फिर किसी के आने की आहट से चोर भाग गए।
बांग्लादेशी मजदूरों पर शक
चोरी के इस मामले में बांग्लादेशी मजदूरों का हाथ होना का शक है। दरअसल स्निफर डाग घटनास्थल से 50 मीटर दूर बन रही बिल्डिंग पर जाकर रुक गया। वहां बड़ी संख्या में बांग्लादेश से आए मजदूर काम कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस काम कर रहे लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
आराम से खाया गुटखा फिर की चोरी
- पहले चोरों ने गुटखा खाया और फिर तिजोरी को तोड़कर आराम से चोरी की। दरअसल घटना स्थल पर गुटखा के रैपर व गुटखे की पीक दीवारों पर पड़ी मिली। इसकी क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा रही।
वाहनों के शोर के चलते नहीं लगी आवाज
वाहनों के शोर में दीवार तोड़ने की आवाज दबकर रह गई। महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने दीवार में आराम से सेंधमारी कर ली।

किराना की दुकान में चोरी
लोहता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार की रात किराना की दुकान में चोरी हो गई। धीरज कुमार गुप्ता के किराना की दुकान का रोशनदान काटकर चोर अंदर घुसे। पेटी में रखे 35 हजार रुपये और सीसी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। धीरज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोहता पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed