फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police is interrogating three murder accused in the contract killing

ठेकेदार हत्याकांड में तीन हत्या आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस

Tue, 20 Apr 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police is interrogating three murder accused in the contract killing
दानगंज। चोलापुर के सहड़ी गांव में ठेकेदार कृष्ण कुमार उर्फ जैन सिंह हत्या की मामले में चोलापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम एक नामजद सहित दो हत्या आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पंचायत चुनाव में व्यस्त होने के चलते पुलिस तफ्तीश में बहुत कुछ नहीं खोल सकी है। मामले में जिला पंचायत सदस्य पद पर चोलापुर से चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को भी पुलिस ने उठाया है। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम ने ठेकेदार जैन सिंह के कॉल डिटेल के आधार पर अन्य कई लोगों को रडार पर लिया है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सहडी गांव में शनिवार रात ठेकेदार कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जैन सिंह (32) के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। रविवार घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उनका शव और समीप ही पिस्टल व दो खोखे पड़े मिले थे। चुनावी और निजी रंजिश को वजह मान कर ही पुलिस जांच कर रही है। कृष्ण कुमार सिंह जल निगम सहित अन्य सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते थे। चोलापुर से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भाजपा समर्थित राजेश सिंह के प्रचार में लगे थे। खनुआन गांव में एक दावत के दौरान पंचायत चुनाव के एक प्रत्याशी के बीच कहासुनी हुई थी। उस दौरान कृष्ण कुमार सिंह भी वहां मौजूद थे। दावत में खाने के बाद शनिवार रात 2.30 बजे स्कॉर्पियो से वह घर पहुंचे।। इसी बीच मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह घर से लगभग 100 मीटर दूर पहुंचे जहां बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed