{"_id":"6a1855c29e48c782ac0085a2","slug":"police-fir-alleging-defamation-of-couple-reputation-by-circulating-obscene-photos-and-videos-in-varanasi-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime News: इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दंपती की छवि खराब करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दंपती की छवि खराब करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Thu, 28 May 2026 08:18 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 28 May 2026 08:18 PM IST
सार
Varanasi News: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने किरण यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उस पर इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दंपती की छवि खराब करने का आरोप है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दंपती की छवि खराब करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने किरण यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
लालपुर निवासी पीड़ित ने आरोप लगाया कि 16 दिसंबर 2025 को एक इंस्टाग्राम आईडी से उसकी और उसकी पत्नी की अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और परिवार मानसिक तनाव में आ गया। पीड़ित के अनुसार, वायरल सामग्री के कारण उसकी पत्नी की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल सामग्री की जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन