फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against Pawan Singh including four people for not give share from profit by film in varanasi

Pawan Singh: एक करोड़ से फिल्म बनाई, मुनाफा कमाया, हिस्सा नहीं दिया; पवन सिंह सहित चार के खिलाफ एफआईआर

Wed, 03 Sep 2025 10:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Sep 2025 10:00 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। होटल कारोबारी ने कोर्ट में आवेदन दिया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमे की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Police FIR against Pawan Singh including four people for not give share from profit by film in varanasi
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह समेत चार के खिलाफ मंगलवार रात कैंट थाने में 1.13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया। सीजेएम मनीष कुमार के आदेश पर दर्ज मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश करेंगे। 

विज्ञापन


नदेसर के होटल और टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारी विशाल सिंह ने कोर्ट में आवेदन दिया था। उनका आरोप था कि पवन सिंह, फिल्म निर्माता अरविंद चौबे, प्रेमशंकर राय व पत्नी सीमा राय ने फिल्म बनाने के नाम पर 1.13 करोड़ रुपये वसूले लेकिन हिस्सा नहीं दिया। फिल्म बनाकर सारा मुनाफा हड़प लिया।
विज्ञापन


क्या है मामला
कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में टूर एंड ट्रैवल्स संचालक विशाल सिंह ने कोर्ट को बताया कि मुंबई में पढ़ाई के दौरान 2017 में महाराष्ट्र के पुणे सिटी चिंचवाड़ निवासी प्रेमशंकर राय व पत्नी सीमा राय से संपर्क हुआ। दोनों ने फिल्म बनाने और अच्छा मुनाफा कमाने का हवाला दिया। कहा कि फिल्म में भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को लेंगे। फिल्म बनाने में जो भी खर्च होगा, वह उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी के माध्यम से वापस करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: Varanasi News: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, बिहार से बंगाल तक फैला है तस्करों का नेटवर्क  

मई 2018 में दोनों ने अभिनेता पवन सिंह से नदेसर में कार्यालय में मुलाकात कराई। जून 2018 में प्रेमशंकर राय व सीमा राय ने दबाव बनाया कि पैसा लगाओ नहीं तो पवन सिंह दूसरी फिल्म साइन कर लेंगे। इनकी कंपनी श्रेयस फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के खाते में अपने व अपने भाई के पार्टनरशिप की कंपनी रिद्धिका इंटरप्राइजेज के खाते से कई तिथियों में 32.60 लाख रुपये भेजे। 

नवंबर 2018 में फिल्म की शूटिंग
नवंबर 2018 फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। प्रेम शंकर, पत्नी सीमा राय व पवन सिंह व उनके सहयोगी अरविंद चौबे से नदेसर के होटल सिटी इन कैंट में मुलाकात हुई थी। इन लोगों ने फिल्म के खर्चों और हिस्सेदारी के बाबत कंपनी के लेटर पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया। मुझे फिल्म निर्माता दर्शाया गया। कहा गया कि मुनाफे का 50 प्रतिशत निर्माता, 25 प्रतिशत सह-निर्माता, 20 प्रतिशत अभिनेता व 5 प्रतिशत निर्देशक को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed