फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against nine people for extorting money from girl by getting her married by pretending she was unma

Varanasi Crime: युवती को अविवाहित बताकर करा दी शादी, ऐंठ लिए साढ़े तीन लाख रुपये; नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 19 Jan 2024 06:27 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 19 Jan 2024 06:27 PM IST
सार

फिजियोथेरेपिस्ट की तहरीर पर लंका थाने में मऊ और देवरिया निवासी नौ लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि दो बार शादी कर चुकी युवती को अविवाहित बताकर उसकी शादी कराई गई और रुपये ऐंठे गए। 

विज्ञापन
Police FIR against nine people for extorting money from girl by getting her married by pretending she was unma
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बार शादी कर चुकी युवती को अविवाहित बताकर उसका विवाह एक फिजियोथेरेपिस्ट से कराया गया। इसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये वसूलते हुए और साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की गई। नगवां के डॉ. आनंद कुमार प्रजापति की तहरीर पर लंका थाने में मऊ के मंदिर कॉलोनी रेलवे की रहने वाली पूजा प्रजापति, उसके भाई सुशील प्रजापति, पिता सिंहासन प्रजापति और देवरिया के चौथिया प्यासी, भटनी के सत्यनारायण, गिरधारी प्रजापति, सुनीता व सविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


डॉ. आनंद ने बताया कि वह मऊ के कोपागंज थाना के सहरोज के मूल निवासी हैं। नगवां में किराये पर रहते हैं। पिता मऊ में रेलवे में नौकरी करते हैं। उनके साथ नौकरी करने वाले सुशील प्रजापति ने अपनी बहन पूजा की शादी उनसे करने को कहा। 11 मई 2023 को शादी हुई। ससुराल आते ही पूजा झगड़ा करने लगी। इधर, काम के सिलसिले में डॉ. आनंद नगवां आ गए। घर में विवाद को देख पूजा को आनंद नगवां ले आए। यहां आने के बाद पूजा ने आनंद से भी झगड़ा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पूजा ने आनंद से दो लाख रुपये की मांग तो उन्होंने असमर्थता जताई। इसके बाद डेढ़ लाख की मांग करने लगी। मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी। 28 सितंबर 2023 को पूजा अपनी दो अटैची को पैक कर घर से जाने की तैयारी करने लगी। उसके भाई सुशील और मां शुभावती घर के बाहर थे। इसके बाद पूजा आनंद की मार्कशीट और घर में खर्च के लिए रखे 50 हजार रुपये और एटीएम कार्ड साथ ले गई। फिर आनंद के पिता सुरेंद्र प्रजापति से पूजा के भाई सुशील ने 3,50,000 रुपये समझौते के लिए मांगने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र ने सुशील के बताए गए धनंजय राय के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। पैसा लेने के बाद अलग से समझौता करने के लिए 3,50,000 रुपये और मांगने लगे। आनंद ने पता किया तो सामने आया कि 2020 में पूजा की शादी गोरखपुर के बाल बुजुर्ग गांव के देवेंद्र प्रजापति के साथ हुई थी। देवेंद्र ने उसे बताया कि पूजा ने उससे 1,70,000 रुपये लेकर समझौता किया था। उसकी शादी एक जगह और हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed