{"_id":"6218b6a022d99457cc23eddb","slug":"police-disturb-due-to-fake-information-of-firing-in-varanasi-after-woman-switched-off-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गोली चलने की फर्जी सूचना से हलाकान हुई खाकी, महिला ने मोबाइल कर लिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गोली चलने की फर्जी सूचना से हलाकान हुई खाकी, महिला ने मोबाइल कर लिया बंद
Fri, 25 Feb 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Feb 2022 04:29 PM IST
सार
पुलिस कंट्रोल से गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार लंका पुलिस के साथ आननफानन कृष्णा नगर पहुंचे। कॉल करने वाली महिला ने मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
कृष्णा नगर कॉलोनी में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्जी सूचनाओं से शुक्रवार को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस महकमा नाहक परेशान रहा। सूचनाओं पर सक्रिय हुई पुलिस घंटों की तफ्तीश की मगर हाथ कुछ नहीं मिला और बैरंग वापस होना पड़ा। लंका थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी के लेन नंबर 7 निवासी राधिका यादव नामक महिला ने कंट्रोल रूम को फोनकर गोली मारकर हत्या करने की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल से गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार लंका पुलिस के साथ आननफानन कृष्णा नगर पहुंचे। उक्त नंबर पर कॉल किया तो वो बंद मिला। घंटों मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इधर, भारी पुलिस फोर्स देख कॉलोनी के लोग घर से बाहर और छत पर चढ़कर देखने लगे।
विज्ञापन
मुहल्ले के लोगों ने भी गोली चलने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को उसी नंबर से पहले रमेश नामक व्यक्ति ने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई मिला ही नहीं।
विज्ञापन
Trending Videos
फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
कुछ ही देर बाद उसी नंबर से राधिका नामक महिला ने कंट्रोल रूम को फोनकर घर में गोली मारकर हत्या करने सूचना दी। इसके बाद उसने अपने नंबर को बंद कर लिया। कहा कि सर्विलांस से नंबर का पता लगाकर फर्जी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
