फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police disturb due to fake information of firing in varanasi after woman switched off mobile

वाराणसी: गोली चलने की फर्जी सूचना से हलाकान हुई खाकी, महिला ने मोबाइल कर लिया बंद

Fri, 25 Feb 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Feb 2022 04:29 PM IST
सार

पुलिस कंट्रोल से गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार लंका पुलिस के साथ आननफानन कृष्णा नगर पहुंचे। कॉल करने वाली महिला ने मोबाइल बंद कर लिया।

विज्ञापन
police disturb due to fake information of firing in varanasi after woman switched off mobile
कृष्णा नगर कॉलोनी में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी सूचनाओं से शुक्रवार को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस महकमा नाहक परेशान रहा। सूचनाओं पर सक्रिय हुई पुलिस घंटों की तफ्तीश की मगर हाथ कुछ नहीं मिला और बैरंग वापस होना पड़ा। लंका थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी के लेन नंबर 7 निवासी  राधिका यादव नामक महिला ने कंट्रोल रूम को फोनकर गोली मारकर हत्या करने की सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल से गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार लंका पुलिस के साथ आननफानन कृष्णा नगर पहुंचे। उक्त नंबर पर कॉल किया तो वो बंद मिला। घंटों मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इधर, भारी पुलिस फोर्स देख कॉलोनी के लोग घर से बाहर और छत पर चढ़कर देखने लगे।
विज्ञापन


 मुहल्ले के लोगों ने भी गोली चलने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।   एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को उसी नंबर से पहले रमेश नामक व्यक्ति ने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई मिला ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

कुछ ही देर बाद उसी नंबर से राधिका नामक महिला ने कंट्रोल रूम को फोनकर घर में गोली मारकर हत्या करने सूचना दी। इसके बाद उसने अपने नंबर को बंद कर लिया। कहा कि सर्विलांस से नंबर का पता लगाकर फर्जी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed