फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress workers detained while going to Archaeological Department office and released in evening

Varanasi News: पुरातत्व विभाग कार्यालय जा रहे 11 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, शाम को छोड़ा गया

Sun, 18 Jan 2026 12:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 12:56 AM IST
सार

UP Politics News: वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाइ की खंडित मूर्ति को लेकर अपनी नाराजगी जताई। पुरातत्व विभाग के कार्यालय जाने के दाैरान 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Congress workers detained while going to Archaeological Department office and released in evening
हिरासत में कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: कांग्रेस ने मणिकर्णिका घाट से हटाई गई मूर्तियों के वास्तविक स्वरूप को सामने लाने के उद्देश्य से शनिवार को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग कार्यालय का निरीक्षण करना चाहा। सभी पदाधिकारी दोपहर 2 बजे गुरुधाम चौराहे पर एकत्र हुए और पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग कार्यालय पहुंचने की हुंकार भरी। इसके पहले ही पुलिस ने कुरुक्षेत्र कुंड से 11 कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया और भेलूपुर थाने लाई। फिर शाम को छोड़ा गया।

विज्ञापन


सत्ता पक्ष के नेताओं ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर क्षतिग्रस्त मूर्ति को संस्कृति विभाग के पास संरक्षित करने की बात कही। शनिवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुरातत्व विभाग के कार्यालय पहुंच कर इसे जांचने का प्रयास किया। पार्टी के पदाधिकारियों के ऐलान के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुधाम चौराहे पर अचानक पुलिस बल तैनात कर दिया गया और बैरिकेडिंग कर दी गई। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई। कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही कुरुक्षेत्र कुंड पर एकत्रित हुए, भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह सहित कुल 11 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ के सवालों से बचने के लिए लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है। जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed