फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police constable recruitment paper leak Himachal DGP honored Varanasi STF team

पुलिस आरक्षी भर्ती पेपर लीक: हिमाचल के डीजीपी ने वाराणसी एसटीएफ टीम को किया सम्मानित

Wed, 24 Aug 2022 01:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 Aug 2022 01:34 PM IST
सार

हिमाचल डीजीपी ने वाराणसी एसटीएफ को पुरस्कृत किया। वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर से आरोपियों को गिरफ्तार कर हिमाचल पुलिस को सौंपने पर डीजीपी ने एसटीएफ यूनिट को नगदी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 

विज्ञापन
Police constable recruitment paper leak Himachal DGP honored Varanasi STF team
वाराणसी एसटीएफ टीम सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पेपर लीक गिरोह के आरोपियों की गिरफ्तारी पर वाराणसी एसटीएफ फील्ड यूनिट को हिमाचल डीजीपी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर से आरोपियों को गिरफ्तार कर हिमाचल पुलिस को सौंपने पर डीजीपी ने एसटीएफ यूनिट को नगदी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसटीएफ यूनिट के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था।

अंतरराज्यीय गिरोह के तार बनारस सहित पूर्वांचल से जुड़ने पर हिमाचल पुलिस ने यूपी एसटीएफ से संपर्क साधा।


इस पर वाराणसी एसटीएफ फील्ड इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, एसआई मनीष श्रीवास्तव, एसआई शमशेर बहादुर सिंह,

हेड कांस्टेबल अरविंद पाठक, शहाबुद्दीन अंसारी, रणविजय तिवारी व अजय जायसवाल को डीजीपी ने सम्मानित किया।

हिमाचल के कांगड़ा स्थित गागल थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी शिव बहादुर सिंह निवासी अर्दली बाजार, गाजीपुर करंडा स्थित खुलासपुर निवासी अखिलेश यादव और

जौनपुर केराकत के बीरमपुर निवासी देनदुजय जैसवार उर्फ पिंटू को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर हिमाचल पुलिस को सुपुर्द किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed