{"_id":"69f9c70dc3acd592570a5419","slug":"police-constable-accused-of-molestation-under-pretext-of-marriage-arrested-in-varanasi-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, जबरन गर्भपात भी करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, जबरन गर्भपात भी करवाया
Tue, 05 May 2026 04:01 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 05 May 2026 04:01 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप है। आरोपी गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी सिपाही प्रशांत राय को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। प्रशांत गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात था। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मिर्जापुर के ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ का निवासी है। अजगरा की पीड़िता ने 3 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रशांत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
शादी के लिए दबाव बनाने पर पिटाई की और जबरन गर्भपात करवा दिया। प्रशांत के मोबाइल पर संपर्क कर उसे सारनाथ थाना बुलाया गया। वह अपने भाई कमल नारायण राय के साथ थाना पहुंचा, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन