{"_id":"66c097449e4218f662064a2f","slug":"police-commissioner-held-meeting-with-dm-for-constable-recruitment-exam-2024-in-varanasi-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पांच वर्ष में पकड़े गए नकल माफिया पुलिस के रडार पर, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पांच वर्ष में पकड़े गए नकल माफिया पुलिस के रडार पर, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट
Sat, 17 Aug 2024 05:58 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:58 PM IST
सार
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस आयुक्त ने डीएम के साथ बैठक की। इस दौरान भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गत पांच वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान धांधली के प्रयास और फर्जीवाड़े में पकड़े गए नकल माफिया पुलिस के रडार पर हैं। सभी परीक्षा केंद्र व कक्ष सीसी कैमरों की निगरानी में होंगे और निगरानी की त्रिस्तरीय व्यवस्था होगी। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के मद्देनजर दिया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के साथ सिपाही भर्ती परीक्षा के संबंध में जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट के सभी सहायक पुलिस आयुक्त परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर बैठने की व्यवस्था, बिजली, जेनरेटर, पीने के पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर लें।
विज्ञापन
पिछले पांच वर्ष में प्रकाश में आए नकल माफियाओं का सत्यापन कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी निगरानी की जाए। परीक्षा के दौरान त्रिस्तरीय कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा के पहले ड्यूटी में लगे सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा रिहर्सल किया जाएगा। परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। परीक्षार्थियों के सहयोग के लिए रेलवे और बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के निकटस्थ विद्यालयों में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।