रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को होली खेली। पुलिस आयुक्त आवास पर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी पारंपरिक तरीके से अबीर और गुलाल में सराबोर नजर आए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं, थानों में भी जमकर होली खेली गईं। कार्यक्रम में संगीत, लोकगीत और नृत्य का भी आकर्षक संगम देखने को मिला, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने होली के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। वहीं, कैंट थाने में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र और उनकी टीम होली गीत पर जमकर थिरके।

डीएम और पुलिस कमिश्नर होली खेलते. स्रोत्र पुलिस- फोटो : Samvad