फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police catch whisky and beer from chandigarh to bihar in Bhadohi

पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब की खेप पकड़ी, ट्रक चालक ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 12 Jul 2019 02:58 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 12 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Police catch whisky and beer from chandigarh to bihar in Bhadohi
पकड़ा गया ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही में पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में व्हिस्की और बियर बरामद किया है। व्हिस्की और बीयर की ये खेप चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया। ट्रक चालक ने इस कारोबार की जो हकीकत बताई पुलिस सुन कर हैरान रह गई।

विज्ञापन


चंडीगढ़ से भारी मात्रा में व्हिस्की और बियर की पेटियां लादकर एक ट्रक चालक बिहार की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को विवेकानंद चौराहे पर ट्रक समेत चालक परमजीत सिंह को धर दबोच लिया।
विज्ञापन


एसपी राजेश एस ने बताया कि ट्रक के पिछले हिस्से में प्लाईवुड ऐसे रखे गए थे। देखने में ऐसा लग रहा था कि पूरे ट्रक में प्लाईवुड ही लदे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर प्लाईवुड हटाकर देखा तो व्हिस्की और बियर की पेटियां भरी थी। उन्होंने कहा कि भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चालक से पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पुलिस पकड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police catch whisky and beer from chandigarh to bihar in Bhadohi
पकड़ी गई ट्रक - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया कि पूछताछ में चालक ने खुलासा किया है कि बिहार में शराबबंदी के बाद से वहां शराब की अच्छी कीमत मिल जाती है। इसलिए दूसरे राज्यों से शराब की खेप को बिहार में चोरी छिपे पहुंचाया जाता है।

चालक ने बताया कि व्हिस्की और बियर की पेटियों की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। जो बिहार में लगभग 20 लाख रुपये की बिकेगी। चालक ने ऐसे पहले भी कई बार माल पहुंचाने की बात स्वीकार की है। माल को सही सलामत पहुंचाने पर उसे 5 हजार रुपये का अतिरिक्त इनाम भी मिलता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed