फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police case in hospital operator asked to pay ransom of 1 crore through WhatsApp call in Varanasi

UP Crime: 'पैसा नहीं दोगे तो हत्या कर दी जाएगी', व्हाट्सएप कॉल पर अस्पताल संचालक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Mon, 28 Jul 2025 11:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 28 Jul 2025 11:16 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में व्हाट्सएप कॉल पर अस्पताल संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। शहर के चर्चित अपराधी का नाम लेकर अस्पताल संचालक को धमकी दी गई। शिकायत पर जंसा पुलिस अनजान नंबर को सर्विलांस के जरिए ट्रेस करा रही है।

विज्ञापन
police case in hospital operator asked to pay ransom of 1 crore through WhatsApp call in Varanasi
WhatsApp call - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित निजी अस्पताल के संचालक उदय वर्मा से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इससे पहले व्हाट्सएप पर 50 पेटी की मांग की गई थी। बाद में एक करोड़ रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। जंसा के रहने वाले चर्चित अपराधी का नाम लेकर धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। अस्पताल संचालक की तहरीर के आधार पर जंसा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कपसेठी थाना क्षेत्र के रसूलहा निवासी और अस्पताल संचालक उदय वर्मा ने जंसा पुलिस को बताया कि सुबह 10 बजे अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई और कहा गया कि 50 पेटी की व्यवस्था करो। जंसा के ही चर्चित अपराधी का नाम लेकर धमकी दी कि पैसा नहीं देने पर हत्या कर दी जाएगी। इसी नंबर से मैसेज भी आया, जिसमें एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की।
विज्ञापन


वहीं, व्हाट्सएप कॉल करने वाला जंसा क्षेत्र के अपराधी का बार-बार नाम ले रहा था। अस्पताल संचालक ने पुलिस को बताया कि इस तरह की धमकी से सपरिवार सहमा हुआ है। जंसा थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनजान नंबर का लोकेशन ट्रेस कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: विश्वनाथ धाम से सीएम योगी ने त्रिवेणी का जल रामेश्वरम के लिए किया रवाना, जानें- क्या है खास महत्व

पहले भी आ चुकी है रंगदारी की धमकी

साल 2019 में भी कुंडरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने इसी तरह से रंगदारी की मांग की थी, जिस मामले में संचालक के मुकदमे पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। बताया यह भी जा रहा है कि जिस चर्चित अपराधी के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है वह इस समय मुंबई के जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed