फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath sent water of Triveni from Vishwanath Dham to Rameswaram

Sawan 2025: विश्वनाथ धाम से सीएम योगी ने त्रिवेणी का जल रामेश्वरम के लिए किया रवाना, जानें- क्या है खास महत्व

Mon, 28 Jul 2025 11:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 28 Jul 2025 11:03 PM IST
सार

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम से त्रिवेणी का जल रामेश्वरम के लिए रवाना किया। दक्षिण भारत के सावन में रोज त्रिवेणी के जल से रामेश्वरम महादेव का अभिषेक होगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath sent water of Triveni from Vishwanath Dham to Rameswaram
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर और दक्षिण को एकाकार करने की पहल श्री काशी विश्वनाथ धाम से हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम रामेश्वरम मंदिर न्यास के प्रतिनिधियों को त्रिवेणी का जल सौंपा। श्री काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए जल और रेत से रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के प्रधान महादेव श्री रामनाथस्वामी भगवान का अभिषेक होगा। वहीं, रामेश्वरम से भेजे गए जल से सावन की पूर्णिमा तिथि पर श्री विश्वेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने संगम का जल औरवं रेत श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के देवकोट्टई जमींदार परिवार न्यास के प्रतिनिधि सीआरएम अरुणाचलम एवं कोविलूर स्वामी को सौंपा। श्री रामनाथ स्वामी मंदिर रामेश्वरम के ट्रस्टी सीआर अरुणाचलम ने 19 जून को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी थी कि बीते कई वर्षों से त्रिवेणी संगम के जल से रामेश्वरम के प्रधान महादेव भगवान रामनाथस्वामी का शयन आरती में अभिषेक किया जाता रहा है।
विज्ञापन


इस परंपरा की निरंतरता के लिए ट्रस्ट ने प्रस्ताव दिया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास इस परंपरा में प्रतिभागी बनकर त्रिवेणी संगम का जल उन्हें उपलब्ध कराए। उन्होंने अपनी ओर से ये प्रस्ताव दिया कि ट्रस्ट श्री काशी विश्वनाथ के अभिषेक के लिए हर महीने रामेश्वरम कोडी तीर्थम का पवित्र जल उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सीएम योगी बोले: बैठक का उद्देश्य सिर्फ योजनाओं की समीक्षा नहीं, प्राथमिकता के आधार पर विकास सुनिश्चित करना है

CM Yogi Adityanath sent water of Triveni from Vishwanath Dham to Rameswaram
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : मंदिर प्रशासन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास कार्यपालक समिति से अनुमोदन मिलने के बाद तीन जुलाई को मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस अवसर पर प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य एवं पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मौजूद रहे।

त्रिवेणी और रामेश्वरम के जल से अभिषेक का है महत्व
शास्त्रोक्त परंपरा में संगम त्रिवेणी जल से रामेश्वरम तीर्थ ज्योतिर्लिंग में रामनाथस्वामी के अभिषेक और रामेश्वरम कोडी तीर्थम के जल से काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के अभिषेक का अति विशिष्ट महत्व है। इसी प्रकार रामेश्वरम सागर तट की रेत को प्रयाग संगम की रेत में मिलाने का भी विशेष महत्व शास्त्रों में वर्णित है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed