फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police case for cheating youth of 11 lakh on pretext of getting him government job

Varanasi News: बेरोजगार से ठगी, सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये का लगाया चूना

Tue, 06 May 2025 09:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 May 2025 09:30 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक के साथ 11 लाख रुपये की ठगी हुई। मामले में भुक्तभोगी युवक ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।  

विज्ञापन
Police case for cheating youth of 11 lakh on pretext of getting him government job
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक बेरोजगार युवक को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले को लेकर गाजीपुर जिले के बिरनो थाना के सियाबारी गांव के मूल निवासी और विंध्यवासिनी नगर में रहने वाले सुनील कुमार की तहरीर पर कैंट थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति का बेरोजगार युवक है। पड़ोसी गांव तहबरपुर (मेढ़ो गांव) की लीला देवी और उसके पति संतोष कुमार ने उसकी सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। इसके लिए उसने दंपती को 4 फरवरी 2019 से मई 2019 तक चार लाख दस हजार रुपये दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशीवासियों ध्यान दें: सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों का चालान कटवाएगा नगर निगम, यातायात पर पड़ रहा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


मई 2019 में दंपती ने कचहरी में सचिवालय अधिकारी बताते हुए जयप्रकाश सिंह और उसकी बहन मनोरमा सिंह से मुलाकात कराई। इसके बाद चारों ने उसे भरोसा दिलाया कि हम लोग कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं। फिर, सभी ने लगभग सात लाख रुपये और लिया। हालांकि अब तक न उसकी नौकरी लगी और न पैसा मिला। अब चारों लोग उसका कॉल भी नहीं रिसीव करते हैं। 

इसे भी पढ़ें; Jaunpur Crime: जयमाल स्टेज से सात साल की बच्ची को मुंह दबाकर उठा ले गया आरोपी, दुष्कर्म कर खेत में छोड़कर भागा

हाल ही में कचहरी में चारों मिले तो पैसा मांगने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दिए। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि धोखाधड़ी और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed