फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   seven year old girl molested after lifted from jaimala stage in jaunpur

Jaunpur Crime: जयमाल स्टेज से सात साल की बच्ची को मुंह दबाकर उठा ले गया आरोपी, दुष्कर्म कर खेत में छोड़कर भागा

Mon, 05 May 2025 10:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 May 2025 10:01 PM IST
सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सात साल की बच्ची को जयमाल स्टेज से आरोपी ने उठा लिया। जेनरेटर की आवाज और साउंड सिस्टम से कोई बच्ची की आवाज नहीं सुन पाया। जिसके बाद खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन
seven year old girl molested after lifted from jaimala stage in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति जयमाल स्टेज से सात साल की बच्ची को उठा ले गया। मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे खेत में छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जेनरेटर के शोर में कोई बच्ची की आवाज नहीं सुन पाया
क्षेत्र के एक गांव की सात साल की बालिका परिवार वालों के साथ बगल के गांव में शादी में गई थी। समारोह में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। मासूम जयमाल स्टेज पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी बीच बगल के गांव आरा निवासी राकेश राजभर ने बच्ची को पर्दे के पीछे से खींच लिया और उसका मुंह दबा लिया। जेनरेटर की आवाज और साउंड सिस्टम की वजह से कोई बच्ची की आवाज नहीं सुन पाया। व्यक्ति बच्ची को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


बच्ची नहीं दिखी तब शुरू हुई तलाश
उधर, जब बच्ची कहीं दिखाई नहीं पड़ी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए वह स्टेज के पीछे एक खेत में पहुंचे जहां बच्ची नग्न अवस्था में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस ने मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। बच्ची के बताए गए पहनावे के अनुसार गांव के लोगों ने उसकी पहचान कर पुलिस को तहरीर दी। बालिका के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर गुजारा करते हैं। बच्ची भी मुंबई में ही रहती है। वह कक्षा एक की छात्रा है। शादी में शामिल होने के लिए वो कुछ पहले ही गांव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका का किया अपहरण, बोला- दूसरी जगह करा रहे थे शादी
 

क्या बोली पुलिस
थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर पड़ोसी गांव आरा निवासी राकेश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed