फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police busted theft in oil warehouse in Varanasi and arrested accused

तेल गोदाम में चोरी का पर्दाफाश: जेल से छूटकर आया, बुर्का पहनकर गोदाम में की चोरी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 May 2024 03:01 PM IST
सार

वाराणसी जिले में तेल के गोदाम में चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह वारदात से कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था, कि चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस सीसी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police busted theft in oil warehouse in Varanasi and arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मच्छोदरी पार्क, मोहल्ला कतुआपुरा स्थित तेल के गोदाम में चोरी उसके बगल में रहने वाले एक युवक ने बुर्का पहन कर की थी। आरोपी की पहचान कतुआपुरा के मनीष गुप्ता के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी के एक लाख एक हजार नौ सौ रुपये, एक लैपटॉप, एक पेन ड्राइव और वारदात में प्रयुक्त बाइक, कटर व बुर्का बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ लूट और चोरी सहित अन्य आरोपों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एडीसीपी काशी जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि अशोक कुमार अग्रवाल की तहरीर पर कोतवाली थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि पांच मई की रात उनकी दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान चुरा लिया गया। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने चौकी प्रभारी अमियामंडी सुमन यादव और दरोगा पीयूष कुमार के साथ पड़ताल शुरू की। 
विज्ञापन


सीसी कैमरों की फुटेज से मनीष को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया है। घर के पास ही तेल का गोदाम है और वहां प्रतिदिन लगभग तीन से पांच लाख रुपये की बिक्री होती है। बिक्री का पैसा गोदाम की तिजोरी में ही रखा जाता था। उसने दालमंडी जाकर बुर्का और कटर खरीदा। रात आठ बजे वह तेल की गोदाम की जालीदार खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर लेट गया। जब रास्ते में लोगों का आना-जाना कम हो गया तो वह छत के दरवाजे की कुंडी काटकर गोदाम में जाकर एक लाख रुपये से अधिक नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed