{"_id":"65d31d95f0f6b5351c08413a","slug":"police-bharti-exam-2024-five-accused-including-three-solvers-one-copycat-arrested-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Bharti Exam: तीन सॉल्वर, एक नकलची समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Bharti Exam: तीन सॉल्वर, एक नकलची समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी पुलिस
Mon, 19 Feb 2024 02:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:51 PM IST
सार
वाराणसी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी कई आरोपियों पर शिकंजा कसा गया। तीन सॉल्वर और एक नकलची समेत पांच आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। कक्ष निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन सॉल्वर और एक नकलची समेत पांच गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित देवनाथ बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार को चिट के साथ पकड़ा गया। बिहार के रोहतास निवासी अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार के पास से हल किया हुआ प्रश्नपत्र का उत्तर लिखी चिट बरामद हुई। थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि कक्ष निरीक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा बड़ा भाई गिरफ्तार
करेमुवा स्थित चौधरी ब्रह्मदेव सिंह इंटर कालेज में छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। छोटे भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गाजीपुर के नोरहरा थाना क्षेत्र के चकरदीपुर निवासी सूरज सिंह यादव की परीक्षा उसका बड़ा भाई मनोज सिंह यादव देने पहुंचा था। प्रथम पाली में बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक अनुराग सिंह की सूचना पर पहुंचे सिंधोरा थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन