{"_id":"5b940970867a55013f17c2d4","slug":"police-beat-shopkeeper-and-left-after-take-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दरोगा की दबंगईः छेड़खानी का आरोप लगा दुकानदार को पीटा, 15 हजार रुपये लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दरोगा की दबंगईः छेड़खानी का आरोप लगा दुकानदार को पीटा, 15 हजार रुपये लेकर छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। यूपी के मऊ में सरायलखंसी थाने की पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में दुकानदार को पीटा। आरोप है कि दरोगा ने 15 हजार रुपये लेने के बाद पीड़ित को छोड़ा।
वहीं पीड़ित ने छेड़खानी के आरोप को गलत बताया। इस मामले में दुकानदार ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती बताई। शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने सीओ नगर को मामले की जांच का आदेश दिया।
पीड़ित दुकानदार ओमप्रकाश गुप्ता सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरपुर नई बस्ती मुहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने घर में ही हार्डवेयर की दुकान खोली है। ओमप्रकाश ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पांच सितंबर को सादे वेश में पहुंचे सिपाहियों ने उनसे थाने पर चलने को कहा। कारण पूछने पर कहा कि मनोज सिंह दरोगा ने बुलाया है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश के अनुसार, मैंने स्नान, ध्यान का बहाना बनाया, लेकिन तभी दरोगा पहुंच गए और जबरन वाहन से थाने उठा ले गए। वहां मेरी पिटाई की और कहा कि तुम सुलह कराने के बहाने छेड़खानी करते हो। फिर मुझे हवालात में डाल दिया। पूरे दिन हवालात में रहने के बाद दरोगा ने देर शाम को तब छोड़ा, जब उन्हें 15 हजार रुपये दिए गए।
पीड़ित ने बताया कि मैंने किसी के साथ छेड़खानी नहीं की है। एएसपी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जबकि उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि दुकानदार एक महिला से फोन पर अश्लील बातें कर रहा था। इसलिए उसे थाने पर बुलाया गया था। पिटाई और रुपये लेने का आरोप गलत है।