फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested minor boy for ordering acid online and throwing it on girl

Varanasi News: प्यार में धोखा खाने से नाराज होकर यूट्यूब से ली जानकारी, ऑनलाइन एसिड मंगाकर युवती पर फेंका

Sun, 10 Aug 2025 12:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Aug 2025 12:12 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में युवती पर एसिड फेंकने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया है। प्यार में धोखा और युवती के ब्रेकअप से नाराज होकर बाल अपचारी ने ये कदम उठाया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Police arrested minor boy for ordering acid online and throwing it on girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले हफ्ते नगर निगम कार्यालय के पास युवती पर एसिड फेंकने के मामले में सिगरा पुलिस ने शनिवार को अयोध्या से बाल अपचारी को पकड़ा है। प्यार में धोखा और युवती के ब्रेकअप से नाराज होकर बाल अपचारी ने यूट्यूब से एसिड के बारे में जानकारी ली और फिर ऑनलाइन एसिड मंगवाया। सबक सिखाने के लिए युवती पर एसिड फेंका। एसिड कम ज्वलनशील होने के कारण युवती का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और चेहरा हल्का प्रभावित हुआ। बाल अपचारी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि तीन अगस्त को युवती सिगरा के होटल से काम करने के बाद घर लौट रही थी। रात आठ बजे वह नगर निगम पुलिस चौकी क्षेत्र सिगरा स्टेडियम के पास पीछे से आए बाल अपचारी ने चेहरे की तरफ एसिड फेंक दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे छुट्टी मिल गई। 
विज्ञापन


पीड़िता की बड़ी बहन ने सिगरा थाने में केस दर्ज कराया। सीसी कैमरे के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस की एक टीम ने एक हफ्ते के अंदर बाल अपचारी को ट्रेस कर उसे अयोध्या से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत, कुत्तों के दौड़ाने से सड़क पर बाइक पलटने से हादसा 

पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। तीन साल तक दोनों संपर्क में रहे। इस बीच युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी। मालूम चला कि वह किसी दूसरे लड़के के संपर्क में है। ब्रेकअप के बाद वह युवती को सबक सिखाने में जुट गया। पहले यूट्यूब से जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed