{"_id":"68982d51dc0c400f25018dfd","slug":"young-man-died-when-his-bike-fell-out-of-control-after-chased-by-dogs-in-jaunpur-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत, कुत्तों के दौड़ाने से सड़क पर बाइक पलटने से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत, कुत्तों के दौड़ाने से सड़क पर बाइक पलटने से हादसा
Sun, 10 Aug 2025 10:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:55 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में बहन से राखी बंधवाकर लौट रहा भाई हादसे का शिकार हो गया। कुत्तों के दौड़ाने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी मार्ग पर कमालपुर गांव के पास एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। कुत्तों के झुंड द्वारा दौड़ाने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
घटना शनिवार की रात 10 बजे की है। थाना क्षेत्र के मनोरथपुर तरहठी निवासी पवन कुमार दुबे उर्फ नन्हे (42) पुत्र छोटेलाल दुबे अपनी बहन के घर बेलवार सुजानगंज राखी बंधवाने गए थे। वहां से अपने घर तरहठी के लिए लौट रहे थे, जैसे ही वह कमालपुर गांव के पास पहुंचे कि कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन
कुत्तों से बचने के लिए पवन ने अपनी बाइक की रफ्तार तेज कर दी, जिससे अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक खून बहने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगो ने जेब से मिले मोबाइल से तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: बाजार से लौटते समय ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पवन दूबे कलकत्ता में परिवार के साथ रहते थे और वहीं पर प्राइवेट नौकरी करते थे। रक्षाबंधन पर्व पर घर आए हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष केके सिंह का कहना है कि बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे युवक की जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।