फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith varanasi Students unable to join online classes complaining of disturbances from university administration

काशी विद्यापीठ: ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़ पा रहे छात्र, विश्वविद्यालय प्रशासन से गड़बड़ी की शिकायत

Thu, 27 Jan 2022 07:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही हैं। हालांकि काफी संख्या में छात्र ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ नहीं पा रहे हैं। काशी विद्यापीठ के छात्रों का आरोप है कि उन्हें ऑनलाइन क्लास रूम में जोड़ा नहीं जाता है

विज्ञापन
Kashi Vidyapith varanasi Students unable to join online classes complaining of disturbances from university administration
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कोरोना संक्रमण की वजह से ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन ऑनलाइन क्लास में छात्रों की उपस्थिति आधी है। काफी संख्या में छात्र ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ नहीं पा रहे हैं। छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की है और व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चल रही हैं। यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार अब 40 फीसदी कोर्स ऑनलाइन पूरा करने का निर्देश है। लेकिन आनलाइन क्लास में 55 फीसदी भी उपस्थिति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


छात्र अभिषेक सोनकर, शशिकांत ने बताया कि वह लोग जब-जब ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ते हैं तो उनको ऑनलाइन क्लास रूम में जोड़ा नहीं जाता है। छात्रों ने कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय को ज्ञापन देकर समस्या को दूर करने की मांग की है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह का कहना है कि विभागाध्यक्षों के पास सभी विद्यार्थियों का मोबाइल नंबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन तैयार कर रहा छात्रों का डाटाबैंक

इसके कारण अध्यापक छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ नहीं पा रहे हैं। समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन सभी पंजीकृत विद्यार्थियों का डाटा बैंक तैयार कर रहा है। इसमें विद्यार्थियों का नाम, विभाग का नाम, चयनित विषय, मोबाइल नंबर शामिल होगा। विद्यार्थियों का विवरण जल्द ही विभागाध्यक्षों को सौंप दिया जाएगा, ताकि वह विद्यार्थियों को |नलाइन क्लास के समूह में जोड़ सकें। पाठ्यसामग्री वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed