{"_id":"66dc2a0e401a32ed5d0d4c00","slug":"police-arrested-accused-for-giving-information-about-fake-robbery-in-varanasi-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: कर्ज न देना पड़े, इसलिए रची थी लूट की कहानी; सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: कर्ज न देना पड़े, इसलिए रची थी लूट की कहानी; सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी पोल
Sat, 07 Sep 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:55 PM IST
सार
वाराणसी जिले में एक लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। छानबीन में पता चला है कि कर्ज न देना पड़े, इसलिए युवक ने लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के पिपरी ताल में 30 अगस्त को फर्जी लूट की सूचना देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूट की नकदी और .38 बोर का कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र यादव निवासी मुर्दी के रूप में हुई है। एक सप्ताह पहले महेंद्र ने 112 पर सूचना दी थी कि पिपरी ताल में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर 45 हजार लूट लिए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दुबे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगालने और पूछताछ के बाद लूट की घटना कहीं से पुष्ट नहीं हुई। महेंद्र ने कर्ज में डूबे होने के कारण पैसा वापस न करने की नियत से लूट की कहानी गढ़ी थी। रिकॉर्ड के अनुसार महेंद्र यादव के खिलाफ जंसा थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन